ePaper

सारण न्यूज : छपरा से आनंद विहार के बीच अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 20 अक्टूबर से

Updated at : 03 Oct 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
सारण न्यूज : छपरा से आनंद विहार के बीच अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 20 अक्टूबर से

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 15133,15134 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचलन का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

छपरा. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 15133,15134 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचलन का निर्णय लिया है. इस संदर्भ में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से प्रत्येक (सोमवार एवं वृहस्तपतिवार) को छपरा से एवं गाड़ी संख्या 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से प्रत्येक (बुधवार एवं शनिवार) को आनन्द विहार टर्मिनल से चलेगी. वही गाड़ी संख्या 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्तपतिवार को छपरा से रात 22.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 22:55,थावे से 23:35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन तमकुही रोड से 00:27 बजे,पडरौना से 01:12 बजे, कप्तानगंज से 02:10 बजे,गोरखपुर से 03:25 बजे, खलीलाबाद से 04:03 बजे, बस्ती से 04:31 बजे, बभनान से 04:56 बजे, मनकापुर से 05:37 बजे, गोंडा से 06:35 बजे, बाराबंकी से 08:40 बजे, बादशाहनगर से 09:48 बजे, ऐशबाग से 10:25 बजे, कानपूर सेन्ट्रल से 13:35 बजे, इटावा से 15:45 बजे छूटकर 22:10 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुँचेगी. वही वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से प्रत्येक (बुधवार एवं शनिवार) को आनन्द विहार से 00.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इटावा से 04.22 बजे, कानपूर सेन्ट्रल से 07.05 बजे, ऐशबाग से 09:10 बजे, बादशाहनगर से 09:33 बजे,बाराबंकी से 10.35 बजे, गोंडा से 03.30 बजे,मनकापुर से 13.54 बजे,बभनान से 14.38 बजे,बस्ती से 15:13 बजे, खलीलाबाद से 15:06 बजे, गोरखपुर से 17:00 बजे, कप्तानगंज से 18:20 बजे, पडरौना से 18:55 बजे, तमकुही रोड से 19:47 बजे,थावे से 20.25 बजे, सीवान से 21.25 बजे छुटकर 22.50 बजे छपरा पहूंचेगी. यह अमृत भारत ट्रेन गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है. इस गाड़ी में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं.इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन