चैती छठ को लेकर दिघवारा नगर पंचायत से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिमय हुआ माहौल

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 10:28 PM

विज्ञापन

लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार की संध्या को दिघवारा नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ अर्पित किया.

विज्ञापन

दिघवारा. लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार की संध्या को दिघवारा नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ अर्पित किया. इस दौरान जगह जगह विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. दिघवारा नगर पंचायत के शंकरपुर रोड, चकनूर, सैदपुर, बगही, बसतपुर सहित आमी, मलखाचक, पिपरा, रामदासचक और टरवां आदि गंगा नदी किनारे बने छठ घाटों समेत विभिन्न घाटों पर छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया.सभी घाटों पर दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी, जो शाम होते-होते आस्था के सैलाब में बदल गई. छठव्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद से सजे डाला के साथ घाटों पर पहुंचीं और लोकगीतों के बीच पूजा-अर्चना करते हुए भगवान भास्कर को अर्घ दिया.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन