Chhapra News : गुदरी बाजार की 33 लाख में हुई बंदोबस्ती

Updated at : 28 Mar 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : गुदरी बाजार की 33 लाख में हुई बंदोबस्ती

Chhapra News : नगर निगम को सर्वाधिक राजस्व देने वाले गुदरी बाजार की आखिरकार 72 घंटे बाद शुक्रवार को बंदोबस्ती हो गयी. नगर निगम को एक बार फिर 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ राजस्व की प्राप्ति हुई है और बाजार की कीमत 33 लाख 3180 रुपए लगायी गयी है.

विज्ञापन

छपरा. नगर निगम को सर्वाधिक राजस्व देने वाले गुदरी बाजार की आखिरकार 72 घंटे बाद शुक्रवार को बंदोबस्ती हो गयी. नगर निगम को एक बार फिर 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ राजस्व की प्राप्ति हुई है और बाजार की कीमत 33 लाख 3180 रुपए लगायी गयी है. पिछले साल यह बाजार 3 लाख 1800 रुपए में बिका था. इसी के साथ सलेमपुर वाहन स्टैंड का भी टेंडर पूरा किया गया और इसकी बंदोबस्ती 285310 रुपये में हुई. पहले यह 23 फरवरी को तय होना था. लेकिन 26 मार्च को बंदोबस्ती हुई और उस दिन कुल 6 सैराट में से चार की ही बंदोबस्ती हो पाई थी. इन दो मामलों में निर्णय नहीं हो पाया था. शुक्रवार को नगर आयुक्त ने इस पर भी फैसला दे दिया और टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर दी.

कितने में हुई बंदोबस्ती, कौन बना ठेकेदार

-गुदरी बाजार की चुंगी वसूली के लिए 2023 में 2593 500 थे, 2024 में 2852850 हुआ अब नगर निगम ने 2025 के लिए 301800 रुपया रखा गया था 10 फ़ीसदी भारत के साथ यह राशि 33 लाख 3180 रुपए पर रुक गई. यानी यही तक की बोली लग पाई. यह टेंडर पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद नियाजउद्दीन को मिला.

-सलेमपुर चौक से सिविल कोर्ट गेट तक जाने वाली पथ में घोष मिष्ठान स के सामने खाली जमीन पर पार्किंग स्थल के लिए 2023 में 233 000 और 2024 में 2563 00 जबकि 2025 में 2 लाख 58100 निर्धारित किया गया है इसका टेंडर 285310 रुपए में हुआ. इसमें भी 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई. वाहन स्टैंड का टेंडर एक बार फिर बटन राय को मिला.

क्या कहते हैं नगर आयुक्त

नगर निगम क्षेत्र के सभी 6 सैरात की बंदोबस्ती हो चुकी है. शुक्रवार को गुदरी बाजार और सलेमपुर वाहन स्टैंड की भी बंदोबस्ती हो चुकी है. चुंगी वसूली में किसी तरह की मनमानी की सूचना मिलती है तो कार्रवाई भी होगी.

सुनील कुमार पांडे, नगर आयुक्त ,छपरा नगर निगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन