पहलेजा थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिसिंग में सुधार पर दिया जोर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पहलेजा थाने का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिसिंग में सुधार पर दिया जोर

पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पहलेजा थाना का औचक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

छपरा. पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पहलेजा थाना का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेख संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. इसी क्रम में एसएसपी द्वारा दिघवारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती दल की भी समीक्षा की गयी. रात्रि गश्ती के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली गयी तथा उन्हें सतर्कता बरतने, नियमित गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने एवं क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार निरीक्षण एवं समीक्षा अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन