Train News: बिहार-यूपी के इन 27 रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को मिली बड़ी राहत, छपरा से कप्तानगंज के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू

Updated at : 05 May 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
bihar train news| These special trains will run on Sultanganj-Deoghar route during Shravani fair, see list

ट्रेन की सांकेतिक फोटो

Bihar Train News: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को नौ फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है. 05193, 05194 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा वाया मशरख, थावे, पडरौना, कप्तानगंज ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचलन छपरा से 19 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) के बीच होगा. इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी.

विज्ञापन

Bihar Train News: रेलवे प्रशासन ने छपरा से कई समर ट्रेन चला रहा है. 05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर 06.06 बजे, बरेली से 07.14 बजे, मुरादाबाद से 08.47 बजे, लक्सर जं. से 10.47 बजे, रूड़की से 11.09 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर-जगाधरी से 12.57 बजे, अम्बाला कैंट से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जलंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.10 बजे, कठुआ से 19.50 बजे तथा जम्मूतवी से 21.00 बजे छूटकर शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) 23.05 बजे पहुंचेगी.

वही वापसी यात्रा में, 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 00.10 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.20 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.10 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, ढंडारी कलां से 06.10 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर-जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.27 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 16.02 बजे, शाहजहांपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे पहुंचेगी.

यूपी के पडरौना रेलवे स्टेशन से 02.57 बजे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिघवा दुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय, सामान्य द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 10 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.

Also Read: Train News: शेखपुरा-गया-नयी दिल्ली रूट पर चल रही सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, कंफर्म टिकट के साथ अत्यधिक भीड़ से मिल रही राहत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन