सारण में खरीफ खेती ने पकड़ी रफ्तार, 99.75% धान बिचड़ा तैयार, मानसून बढ़ने पर तेज होगी रोपनी

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

| Prabhat Khabar Network

सारण जिले में खरीफ खेती ने रफ्तार पकड़ ली है, जहां धान बिचड़ा तैयार करने का 99.75% लक्ष्य पूरा हो चुका है. मक्का बुआई भी 86.79% तक पहुंच गई है. कम बारिश के बावजूद किसानों की तैयारी जारी है, और कृषि विभाग तकनीकी सलाह दे रहा है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले में खरीफ खेती ने रफ्तार पकड़ ली है. किसानों की समय पर तैयारी और कृषि विभाग की लगातार निगरानी का परिणाम है कि जिले में धान बिचड़ा तैयार करने का 99.75 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है.

वहीं मक्का की खेती भी लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई है. कृषि विभाग को उम्मीद है कि मानसून की गतिविधि बढ़ने के साथ धान रोपनी में तेजी आएगी और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा हो जाएगा.

10 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में तैयार हुआ धान बिचड़ा

17 जुलाई तक जारी खरीफ प्रगति एवं वर्षापात रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 10,021.99 हेक्टेयर में धान बिचड़ा तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.

इसके मुकाबले 9,996.78 हेक्टेयर क्षेत्र में धान बिचड़ा तैयार हो चुका है, जो कुल लक्ष्य का 99.75 प्रतिशत है.

इससे स्पष्ट है कि किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारी समय रहते पूरी कर ली है.

28.86 प्रतिशत क्षेत्र में पूरी हुई धान रोपनी

कृषि विभाग के अनुसार, जिले में कुल 1,00,219 हेक्टेयर क्षेत्र में धान रोपनी का लक्ष्य रखा गया है.

17 जुलाई तक 28,927 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 28.86 प्रतिशत है.

वहीं मक्का की खेती में भी अच्छी प्रगति हुई है. जिले में 15,608 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 13,546 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का की बुआई पूरी हो चुकी है, जो 86.79 प्रतिशत उपलब्धि है.

कम बारिश के बावजूद किसानों ने नहीं छोड़ी तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई माह में 17 जुलाई तक जिले में औसत 119.52 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत वर्षा 318.70 मिमी होनी चाहिए.

इसके बावजूद किसानों ने खेती की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी है. कृषि विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर धधान रोपनी का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा.

परसा और बनियापुर में हुई सबसे अधिक बारिश

जिले में सबसे अधिक वर्षा परसा प्रखंड में 231.70 मिमी दर्ज की गई है. इसके बाद:

  • बनियापुर - 202.60 मिमी
  • एकमा - 162.80 मिमी
  • तरैया - 161.10 मिमी
  • मकेर - 157.90 मिमी
  • मशरक - 156.40 मिमी
  • दिघवारा - 144.80 मिमी

वहीं अन्य प्रखंडों में दर्ज वर्षापात:

  • छपरा सदर - 119.20 मिमी
  • रिविलगंज - 116.80 मिमी
  • नगरा - 107.60 मिमी
  • अमनौर - 105.80 मिमी
  • दरियापुर - 105.30 मिमी
  • मांझी - 101.80 मिमी
  • सोनपुर - 96.40 मिमी
  • गड़खा - 80.40 मिमी
  • मढ़ौरा - 79.00 मिमी
  • जलालपुर - 74.80 मिमी
  • पानापुर - 58.40 मिमी
  • लहलादपुर - 52.80 मिमी

किसानों को दी जा रही तकनीकी सलाह

जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कृषि विभाग सभी प्रखंडों में लगातार निगरानी कर रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार और कृषि समन्वयकों के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जा रही है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में मानसून की अच्छी बारिश होने पर धान रोपनी में तेजी आएगी और खरीफ फसलों का लक्ष्य समय पर पूरा हो जाएगा.

एक नजर में खरीफ खेती की प्रगति

  • धान बिचड़ा लक्ष्य: 10,021.99 हेक्टेयर
  • धान बिचड़ा तैयार: 9,996.78 हेक्टेयर (99.75%)
  • धान रोपनी पूरी: 28,927 हेक्टेयर (28.86%)
  • मक्का बुआई: 13,546 हेक्टेयर (86.79%)
  • 17 जुलाई तक औसत वर्षा: 119.52 मिमी
  • सामान्य वर्षा: 318.70 मिमी

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन