सारण: मढ़ौरा में जलजमाव और गड्ढों से राहत, नगर पंचायत ने तेज किया सड़क मरम्मत अभियान

गड्ढे वाले रास्ते में बिछाई गई राबिस | Prabhat Khabar Network
लगातार बारिश के कारण मढ़ौरा की सड़कों पर जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. मढ़ौरा नगर पंचायत ने अब एक्शन लेते हुए मुख्य मार्गों पर राबिश और ईंट-पत्थर डलवाकर आवागमन को सुगम बनाने का कार्य शुरू कर दिया है. इस पहल से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है.
Saran News: लगातार बारिश के कारण नगर की सड़कों पर बने जलजमाव और गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए मढ़ौरा नगर पंचायत ने राहत कार्य तेज कर दिया है. गुरुवार शाम नगर पंचायत प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया और विभिन्न मुख्य मार्गों एवं गलियों में सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया.
व्यस्त इलाकों में डलवाए गए राबिश और ईंट-पत्थर
मुख्य पार्षद रूबी सिंह के निर्देश पर सब्जी मार्केट, मुबारकपुर रोड, मस्जिद रोड समेत अन्य व्यस्त मार्गों पर ट्रैक्टर के माध्यम से राबिश और ईंट-पत्थरों के टुकड़े डलवाए गए. नगर पंचायत का उद्देश्य बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त कर आवागमन को सुगम बनाना है.
बारिश से राहगीरों की बढ़ी थी परेशानी
लगातार बारिश के चलते सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे. इनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके थे, जबकि कीचड़ के कारण बाजारों में आवाजाही मुश्किल हो गई थी.
लोगों ने की नगर पंचायत की पहल की सराहना
मुख्य पार्षद रूबी सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बारिश के दौरान सड़कों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जहां जरूरत होगी, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाएगी.
नगर पंचायत की इस पहल से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है. लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य शुरू होने से अब बाजारों और प्रमुख सड़कों पर आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










