सारण: खैरा थाना के नए थानाध्यक्ष बने मुकेश कुमार, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:योगदान देते नए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खैरा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार मिल गए हैं. उन्होंने पदभार संभालने के बाद कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया है.

विज्ञापन

Saran News: खैरा थाना को नए थानाध्यक्ष मिल गए हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकेश कुमार ने खैरा थाना के थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों की समीक्षा और अपराध नियंत्रण से जुड़े मामलों की जानकारी ली.

अपराध और शराब तस्करी पर रहेगी सख्ती

नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शराब तस्करी पर सख्ती और नियमित गश्ती अभियान चलाया जाएगा.

शिकायतों का होगा त्वरित निष्पादन

थानाध्यक्ष ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

गोपनीय रहेगी सूचना देने वाले की पहचान

मुकेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि खैरा थाना में जनहित आधारित, संवेदनशील और पारदर्शी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन