सारण: डीएम के जनता दरबार में सुनी गईं 92 लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 92 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. राजस्व और भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक सामने आए. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शीघ्र और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Saran News: शुक्रवार को आयोजित जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल 92 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं. जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

राजस्व और भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे. भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण और अन्य राजस्व मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे.

समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी प्राप्त आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है.


विज्ञापन
संजय भारद्वाज

लेखक के बारे में

By संजय भारद्वाज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन