सारण के रिविलगंज में डंपर की चपेट में आने से ठेला चालक की मौत, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नोट: फोटो नंबर 17 सीएचपी 5 है कैप्सन होगा-पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

सारण के रिविलगंज बाजार में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक ठेला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब ठेला चालक काम पर जा रहे थे।

विज्ञापन

Saran News: सारण-मांझी मुख्य मार्ग स्थित रिविलगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक ठेला चालक की मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने डंपर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

काम पर जाते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के समसूदीनपुर निवासी 60 वर्षीय हरन राय के रूप में हुई है. वह ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

जानकारी के अनुसार, हरन राय शुक्रवार की सुबह प्रतिदिन की तरह ठेला लेकर काम पर जा रहे थे. इसी दौरान छपरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में उनका बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उनका ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोगों और रिविलगंज थाना पुलिस की मदद से घायल को तत्काल रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डंपर और चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसे के बाद रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि डंपर की चपेट में आने से घायल ठेला चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने डंपर और उसके चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

तेज रफ्तार वाहनों से लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि खाली सड़क मिलते ही ट्रक और ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं. वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रहने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित कराने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन