Train News: शेखपुरा-गया-नयी दिल्ली रूट पर चल रही सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, कंफर्म टिकट के साथ अत्यधिक भीड़ से मिल रही राहत

Updated:
विज्ञापन
Indian Railways

सांकेतिक तस्वीर

Train News: बिहार से नई दिल्ली जाने-आने वाली सभी ट्रेनों में यात्री भर-भर कर आ रहे है. गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ से ट्रेनों में अफरातफरी जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: नयी दिल्ली और गया के मध्य सप्ताह में दो दिन चलायी जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन का पांच मई से परिचालन में विस्तार किया गया है. अब यह ट्रेन नयी दिल्ली और शेखपुरा के बीच चलायी जायेगी. इस स्पेशल ट्रेन का शेखपुरा तक परिचालन में विस्तार होने के कारण गाड़ी संख्या 04063 शेखपुरा-गया-नयी दिल्ली स्पेशल का गया और नयी दिल्ली के मध्य संशोधित समय के अनुसार परिचालन किया जायेगा.

नयी दिल्ली-गया समर स्पेशल ट्रेन का किया गया मार्ग विस्तार

हाजीपुर जोन के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र द्वारा इसको लेकर विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गयी है. इसमें कहा गया है कि गाड़ी संख्या 04064 नयी दिल्ली-गया-शेखपुरा सुपरफास्ट स्पेशल पांच मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को नयी दिल्ली से 09.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 02.20 बजे गया पहुंचेगी तथा गया से यह स्पेशल 02.25 बजे खुलकर 03.10 बजे तिलैया, 03.27 बजे नवादा, 03.45 बजे वारिसलीगंज रुकते हुए 04.30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी.

शेखपुरा-गया-नयी दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल

वापसी में गाड़ी संख्या 04063 शेखपुरा-गया-नयी दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल 06 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को शेखपुरा से 06.00 बजे खुलकर 06.25 बजे वारिसलीगंज, 06.48 बजे नवादा, 07.05 बजे तिलैया रुकते हुए 08.15 बजे गया पहुंचेगी तथा गया से संशोधित समयानुसार यह 08.20 बजे खुलकर 09.30 बजे डेहरी ऑन सोन, 09.50 बजे सासाराम, 10.25 बजे भभुआ रोड व 11.30 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते अगले दिन 01.10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

Also Read: Bihar Train: अब थावे होकर चलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, खगड़िया तक जाएगी राजगीर-किऊल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन