सारण में 14 जुलाई को दिघवारा, शीतलपुर, अकिलपुर और डोरीगंज में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, जानें समय

Updated:
विज्ञापन
12 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा-शीतलपुर सब ग्रिड | Prabhat Khabar

12 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा-शीतलपुर सब ग्रिड | Prabhat Khabar

Saran News: शीतलपुर पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य के कारण 14 जुलाई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दिघवारा, शीतलपुर, अकिलपुर और डोरीगंज विद्युत सबस्टेशनों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

Saran News : शीतलपुर पावर ग्रिड में केबल फॉल्ट की जांच और मेंटेनेंस कार्य के कारण 14 जुलाई (सोमवार) को ग्रिड से जुड़े चार विद्युत सबस्टेशनों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रहेगी.

शीतलपुर पावर ग्रिड की सहायक कार्यपालक अभियंता सुश्री सोनाली ने बताया कि केबल फॉल्ट की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए दिघवारा, शीतलपुर, अकिलपुर और डोरीगंज विद्युत सबस्टेशनों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी.

उन्होंने बताया कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी.

उपभोक्ताओं से की गई तैयारी रखने की अपील

सहायक कार्यपालक अभियंता ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पेयजल सहित अन्य आवश्यक जरूरतों की पहले से व्यवस्था कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, पटना को मिलेगा नया सफर का अनुभव, जानिए रूट से लेकर किराए तक सबकुछ



विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन