PM Surya Ghar Yojana: मार्च 2027 तक मिलेगा सोलर सब्सिडी का लाभ, मढ़ौरा बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील

Author Manokamna Singh|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सब्सिडी मार्च 2027 में समाप्त हो जाएगी. सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में भारी बचत करने के लिए अभी आवेदन करें.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' आम नागरिकों के लिए बिजली बिल में राहत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाकर सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

मढ़ौरा बिजली विभाग के विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि वर्तमान जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ मार्च 2027 तक उपलब्ध रहेगा. ऐसे में पात्र उपभोक्ताओं को समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ लेने की सलाह दी गई है.

सोलर रूफटॉप से बिजली बिल में होगी बड़ी बचत

विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने कहा कि सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने से उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है. इसके साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा देता है.

उन्होंने बताया कि योजना के तहत सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर केंद्र सरकार सब्सिडी उपलब्ध कराती है. 1 किलोवाट से 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर निर्धारित सब्सिडी दी जाती है, जबकि 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम पर अधिकतम निर्धारित सब्सिडी का लाभ मिलता है.

आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • नवीनतम बिजली बिल
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

ऑनलाइन करें आवेदन

इच्छुक उपभोक्ता योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं. बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द आवेदन कर केंद्र सरकार की इस लाभकारी योजना का फायदा उठाएं.

Also Read: छपरा: टीबी उन्मूलन अभियान में डीएम की पहल, 5 मरीजों को लिया गोद



विज्ञापन
Manokamna Singh

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन