अंग्रेजी ग्रामर विषय की प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
अंग्रेजी ग्रामर विषय की प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

सारण जिले के छपरा शहर में रेनबो क्लब द्वारा अंग्रेजी ग्रामर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस ज्ञानवर्धक मुकाबले में छात्रों ने अपनी भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के छपरा शहर में रेनबो क्लब के तत्वावधान में अंग्रेजी ग्रामर विषय पर छात्रों के बीच एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता क्लब के अध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिन्हा के मिशन कंपाउंड स्थित निजी आवास पर आयोजित की गयी थी. इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में छपरा शहर के विभिन्न प्रमुख स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

पचास मिनट की थी परीक्षा

सारण में आयोजित इस प्रतियोगिता की रूपरेखा के तहत प्रतिभागियों को कुल 25 प्रश्न दिए गए थे. यह पूरी परीक्षा 50 अंकों की निर्धारित की गई थी, जिसका लिखित उत्तर सभी छात्र-छात्राओं ने 50 मिनट के सीमित समय में पूरा करके दिया. प्रतियोगिता के सफल संचालन और मूल्यांकन के बाद दोनों वर्गों के विजेता छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की गई.

वरिय समूह में अंशु प्रथम

सारण की इस प्रतियोगिता के वरीय समूह (कक्षा नौवीं से 12वीं) के अंतर्गत शामिल छात्रों में जिला स्कूल के छात्र अंशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं राजेंद्र कॉलेजिएट के छात्र आदित्य पाठक द्वितीय स्थान पर तथा बी सेमिनरी की छात्रा देवी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. इन सभी छात्रों ने ग्रामर के कठिन सवालों का बेहद सटीक जवाब दिया.

कनीय समूह में कृष अव्वल

सारण के कनीय समूह (कक्षा छह से आठवीं) के बीच आयोजित मुकाबले में न्यू जेडी पब्लिक स्कूल के कृष कुमार प्रथम स्थान पर रहे. इसके साथ ही राजेंद्र कॉलेजिएट के ऋषि राज ने द्वितीय तथा आदर्श मध्य विद्यालय के संजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के बाद विजेता छात्रों को पूर्व प्राचार्य प्रो एमके शरण के हाथों मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

सारण के इस शैक्षणिक कार्यक्रम को सफल बनाने और बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए कनक सिन्हा, मनजीत कुमार, आजाद और अनिल कुमार सहित कई अन्य प्रबुद्ध लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे. मुख्य अतिथि प्रो एमके शरण ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका भाषाई ज्ञान मजबूत होता है.

Also Read: कुलपति के आदेश पर JPU के नौ शिक्षकों का रोका गया वेतन, जानिए वजह?


विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन