सारण में आधी रात दुकान में घुसे चोर, गल्ला तोड़ा लेकिन हाथ लगी निराशा, जानिए पूरा मामला

Author Md Ayub|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

दुकान पर खड़े दुकानदार

Saran Theft Attempt : सारण जिले के नगरा में देर रात अज्ञात चोरों ने एक आलू-प्याज की दुकान में घुसने का प्रयास किया. चोरों ने गल्ला तोड़ने में सफलता पाई, लेकिन कोई नकदी या कीमती सामान नहीं ले जा सके. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Saran Theft Attempt : सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक आलू-प्याज की दुकान में चोरी का प्रयास किया. चोर दुकान का हिस्सा हटाकर अंदर घुस गए और गल्ला तोड़कर नकदी की तलाश की, लेकिन कोई सामान या नकदी हाथ नहीं लगी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

देर रात दुकान में घुसे चोर

नगरा थाना क्षेत्र में बी.बी. राम हाई स्कूल के समीप स्थित एक आलू-प्याज की दुकान को शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया. चोर करकटनुमा दुकान का हिस्सा हटाकर अंदर घुसे और गल्ला तोड़कर नकदी व अन्य कीमती सामान की तलाश की.

सुबह खुला तो बिखरा मिला सामान

रविवार सुबह जब दुकानदार गुड्डू सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ला टूटा हुआ और दुकान के भीतर सामान बिखरा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत नगरा थाना पुलिस को सूचना दी.

Saran Theft Attempt : कोई सामान चोरी नहीं कर सके चोर

दुकानदार ने बताया कि चोर गल्ला तोड़ने में तो सफल रहे, लेकिन उसमें रखी कोई नकदी या अन्य कीमती सामान उनके हाथ नहीं लगा. इस कारण किसी बड़े आर्थिक नुकसान से बचाव हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है.

आवेदन मिलने पर होगी प्राथमिकी

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में नगरा थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास से जानकारी जुटाई जा रही है.

बाजार के दुकानदारों में बढ़ी चिंता

घटना के बाद स्थानीय बाजार के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. व्यापारियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read : सारण में मानसून की दस्तक से शुरू हुई धान की रोपनी, बारिश ने बदली किसानों की किस्मत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन