सारण : मढ़ौरा में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और दो बच्चों के साथ जा रही थी मायके

घटनास्थल पर जमा भीड़
Marhaura Truck Accident : सारण जिले के मढ़ौरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया. महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ मायके जा रही थी. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
Marhaura Truck Accident : सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी चौक पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई. महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ मायके जा रही थी, तभी सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आ गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
धेनुकी चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा
रविवार करीब 11 बजे मढ़ौरा के धेनुकी चौक स्थित एसएच-73 पर यह हादसा हुआ. मृतका की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर निवासी 30 वर्षीय सुंती देवी, पत्नी संटू साह, के रूप में हुई है.
कैसे हुआ हादसा?
परिजनों के अनुसार सुंती देवी अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से मढ़ौरा के समीप स्थित अपने मायके आटा गांव जा रही थीं. धेनुकी चौक पहुंचते ही सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आ गईं.
संतुलन बिगड़ने से ट्रक के नीचे गिरी महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर दोनों ओर वाहनों की भीड़ थी. बाइक चालक ने जैसे ही वाहन रोका, महिला असंतुलित होकर बाइक से फिसल गई और ट्रक की ओर गिर पड़ी. ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक चला रहे पति और दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए.
Marhaura Truck Accident : मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया. मौके पर पहुंची मढ़ौरा थाना पुलिस को स्थिति सामान्य करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा.
ट्रक और चालक पुलिस हिरासत में
लोगों के शांत होने और जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने सीमेंट लदे ट्रक और उसके चालक को भी अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
Also Read : सारण : मढ़ौरा के गोला रोड पर जलजमाव से लोग परेशान, नगर पंचायत से लगाई गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










