सोनपुर रेलवे में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, 100 महिलाओं व बालिकाओं को बांटे गए सैनिटरी पैड
पौधारोपण करते संस्था के सदस्य | Prabhat Khabar Network
Saran News: सोनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन और महिला कल्याण संगठन ने पौधरोपण किया. साथ ही 100 महिलाओं व बालिकाओं के बीच सैनिटरी पैड वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.
Saran News: शनिवार को महिला कल्याण संगठन की ओर से आयोजित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सोनपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन, रेलवे के अन्य अधिकारियों तथा महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने भाग लिया.
आपके शहर में
इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और लोगों से पौधरोपण के समय प्लास्टिक के थैलों का उपयोग नहीं करने की अपील की.
100 महिलाओं और बालिकाओं को बांटे गए सैनिटरी पैड
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने 100 महिला सफाई कर्मियों, महिलाओं एवं बालिकाओं (गाइड) के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया. साथ ही महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई.
सदस्याओं ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा सुरक्षित और स्वच्छ साधनों का उपयोग करना चाहिए.
जनहित के कार्यों में सक्रिय है महिला कल्याण संगठन
महिला कल्याण संगठन लंबे समय से सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है. संगठन न केवल रेल कर्मचारियों के परिवारों, बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां संचालित करता है. महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देना भी संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है.
कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी की अन्य सदस्याएं एवं रेलवे के अधिकारी भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए