सारण: बनियापुर में NH 331 पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दोनों सवार गंभीर रूप से जख्मी; छपरा सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। | Prabhat Khabar Network

बनियापुर में एनएच 331 पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Saran News: जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 331) पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे दो बाइकों के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बनियापुर मुख्य बाजार के समीप स्थित गंडक कॉलोनी के ठीक सामने हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी. एक बाइक सवार बनियापुर बाजार की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा सवार विपरीत दिशा यानी बनियापुर की तरफ से आ रहा था. गंडक कॉलोनी के पास दोनों वाहनों में सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों चालक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए.

घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। | Prabhat Khabar Network
घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। | Prabhat Khabar Network

रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुंचाया गया. घायलों की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी नागेश्वर राम के पुत्र अभय कुमार राम (21 वर्ष) तथा चेतन छपरा निवासी मोतीलाल शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा (27 वर्ष) के रूप में हुई है.

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एमएम जाफरी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, अभय कुमार राम की स्थिति अत्यंत नाजुक होने और दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया.

घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। | Prabhat Khabar Network
घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। | Prabhat Khabar Network

सड़क पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने बहाल कराया आवागमन

हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण एनएच 331 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना मिलते ही बनियापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया. इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया.

घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। | Prabhat Khabar Network
घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। | Prabhat Khabar Network

Also Read: छपरा: डीएम-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन