सारण: पुलिस के विशेष अभियान में 19 अभियुक्त गिरफ्तार, 327.5 लीटर शराब और बाइक बरामद; दो अपहृता भी सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन

सारण पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

विज्ञापन

Saran News: जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के संधारण तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर पूर्ण विराम लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) रौशन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए इस सघन समकालीन अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 19 अभियुक्तों को धर दबोचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 19 अभियुक्तों में 8 गैर-जमानती वारंटी, हत्या के प्रयास (धारा 307) मामले के 5 आरोपी, अवैध शराब के धंधे में लिप्त 3 कारोबारी, शराब पीने के आरोप में 2 पियक्कड़ तथा चोरी के मामले में फरार चल रहा 1 शातिर अपराधी शामिल है.

327.5 लीटर शराब जब्त, दो अपहृता और बाइक भी बरामद

विशेष अभियान के दौरान मद्यनिषेध अधिनियम के तहत की गई छापेमारी में पुलिस ने कुल 327.500 लीटर अवैध शराब जब्त की. इसमें 290 लीटर देसी महुआ शराब और 37.500 लीटर विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब शामिल है. इसके अलावा, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहृत युवतियों (अपहृता) को सकुशल बरामद कर लिया तथा अपराध में प्रयुक्त एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है.

वाहन जांच में 17 गाड़ियों से 47,500 रुपये का जुर्माना

सड़क सुरक्षा और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और चेक पोस्टों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट-सीटबेल्ट और अधूरे कागजात पाए जाने पर कुल 17 वाहनों का चालान काटा गया, जिनसे 47,500 रुपये शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया.

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब माफिया, वारंटियों और संगठित अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

Also Read: छपरा: डीएम-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा और भंडारण व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन