ePaper

saran news : रावण वध कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

Updated at : 29 Sep 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : रावण वध कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

saran news : डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ एंट्रेंस और एग्जिट बिंदु पर की गहन समीक्षारावण वध के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी दिये गये कई निर्देश

विज्ञापन

छपरा. जिला मुख्यालय के राजेंद्र स्टेडियम में होने वाले रावण वध कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था जबरदस्त होगी. डीएम अमन समीर व एसपी डॉ कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से स्टेडियम का निरीक्षण किया गया.

मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय तथा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को कई दिशा निर्देश दिये गये. अधिकारियों ने राजेंद्र स्टेडियम तथा उसके आसपास स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा विधि व्यवस्था संधारण के लिए एवं अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्था करने के लिए कई बिंदुओं पर तैयारी करने को कहा.

रावण दहन के दौरान यातायात व्यवस्था

-12:00 बजे दिन से दारोगा राय चौक से डाकबंगला थाना चौक को जाने वाली सड़क में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक

-गोपेश्वर नगर से शिशु पार्क की ओर जाने वाली सड़क में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध

पार्किंग स्थल

-जिले के वरीय अधिकारियों के लिए हनुमान मंदिर कैंपस

-अन्य सरकारी वाहनों की पार्किंग गर्ल्स हाइस्कूल परिसर

रावण दहन के दिन बड़ी गाड़ियां यहां से आगे नहीं बढ़ेंगी-उमधा चौक के पास-मेंथेवालिया चौक के पास-सांढा ढाला टीओपी-5 के पास-निवासी टोला चौक के पास रामनगर मठिया मोड़

-नेवाजी टोला के गढ़खा ढाला गांधी चौक की तरफ-भिखारी ठाकुर चौक के पास

शहर में छोटे वाहन के लिए बैरियर

-साढ़ा ढाला ओवरब्रिज के उत्तरी छोर

-जगदम कॉलेज ढाला के पास मुख्य सड़क पर

-हवाई अड्डा मोड़ से पश्चिम मुख्य सड़क पर

-गरखा ढाला के पास मुख्य सड़क पर

-मगाईडीह ढाला के पास मुख्य सड़क पर

-अजायबगंज में पुल के पास मुख्य सड़क पर

शहर में यहां रहेंगे ड्रॉप गेट

-दारोगा राय चौक-पीर बाबा मजार चौक-मालखाना चौक-डाकबंगला रोड-एसडीओ आवास के उत्तरी किनारा-एसडीओ आवास का दक्षिणी किनारा-डाकबंगला से स्टेडियम की तरफ-स्टेडियम के दक्षिणी छोर पर डीइओ कैंपस-बेतिया राज मार्केट में सत्यम मोटर्स के पास-नगर एवं भगवान बाजार थाने की सीमा के पास

-राम जयपाल कॉलेज के पास

-एकता भवन के पास

-ब्रजकिशोर गली में बिट्टू मार्ट के पास

-नगर थाना चौक पर जिला नियंत्रण कक्ष के पास

-नगरपालिका चौक पर कलेक्ट्रेट सड़क के पास

पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति स्थल

ब्रह्मपुर मोड़, श्याम चौक, गुदरी बाजार बाहरी मोर, काशी बाजार, भगवान बाजार थाना मोड़, भगवान बाजार स्टेशन चौक, भरत मिलाप चौक, दारोगा राय चौक, कोनिया माई मंदिर, राजेंद्र सरोवर चौक, जगदम ढाला, मालखाना चौक, शिशुपार्क के सामने, मौलाना मजहरूल हक की प्रतिमा स्थल के सामने, नगर थाना चौक, नगरपालिका चौक, हरिमोहन गली के सामने, जोगणिया कोठी, कचहरी स्टेशन के सामने, सलेमपुर चौक, मौना चौक, मेवालाल चौक, गांधी चौक, कटहरी बाग मोड़, खनूआ नाला, साहिबगंज चौक, मिथवलिया चौक, बाजार समिति दुर्गा मंदिर के सामने, मठिया मोड़ पीसीसी मोड़, साधा ढाला ओवरब्रिज के उत्तरी छोर, निवाजी टोला चौक, भिखारी ठाकुर चौक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन