सारण में एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष रात्रि गश्ती अभियान

सारण में एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स, होटल और संवेदनशील स्थानों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई.
Saran Police Night Patrolling: जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार की रात सारण के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर संचालित किया गया, जिसमें जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई चौकसी
अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स की दुकानें, होटल, प्रमुख चौक-चौराहे तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की गई. पुलिस टीम ने इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच
रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी ली. साथ ही होटल संचालकों, बैंक सुरक्षा कर्मियों और व्यवसायियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती दलों की सक्रियता की भी समीक्षा की और रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.
अपराध रोकने के लिए गश्ती होगी और प्रभावी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी, लूट, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है. संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपराधिक घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.
एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सभी थानाध्यक्षों और गश्ती दलों को निर्देश दिया है कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखें तथा आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार का विशेष रात्रि गश्ती अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











