छपरा में जश्न-ए-ईद मिलादुन नबी की तैयारियां शुरू, 26 अगस्त के मुख्य जलसे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो -बैठक करते आयोजन समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

बैठक करते आयोजन समिति के सदस्य

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi : छपरा में ईद मिलादुन नबी के मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष जलसा ऐतिहासिक और भव्य होगा, जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi : छपरा के मर्कजी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम नईमिया, जामा मस्जिद साहेबगंज में 26 अगस्त को जश्न-ए-ईद मिलादुन नबी का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

आयोजन समिति ने ऐतिहासिक कार्यक्रम का लिया संकल्प

बैठक के बाद मौलाना नेसार अहमद मिस्बाही, प्रिंसिपल मौलाना हामिद रजा, कारी रेयाजुद्दीन, मुर्शिद आलम अमजदी, राहतुन नईम, अजमेरी नईम, वजीर अहमद और फैयाज आलम सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष समारोह को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही सभी धार्मिक कार्यक्रम सादगी, सौहार्द और अनुशासन के साथ आयोजित करने की अपील भी की गई.

देशभर के प्रसिद्ध उलेमा और शायर होंगे शामिल

आयोजन समिति के अनुसार दारुल उलूम नईमिया और जामा मस्जिद में आयोजित जलसे में देश के प्रसिद्ध उलेमा, मोकर्रिर और शायर-ए-इस्लाम को आमंत्रित किया जाएगा. ये विद्वान हजरत मोहम्मद (स.अ.) के जीवन, उनके आदर्शों और मानवता, अमन, भाईचारे तथा समानता के संदेश पर अपने विचार रखेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस्लाम की मूल शिक्षाओं से परिचित हो सकें.

जिलेभर में दिखेगा ईद मिलादुन नबी का उल्लास

हर वर्ष ईद मिलादुन नबी के अवसर पर जिले की मस्जिदों और घरों को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है. रात में धार्मिक जलसे आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.) की शिक्षाओं को याद करते हैं.

फज्र की नमाज के बाद निकलेगा जलूस-ए-मोहम्मदी

परंपरा के अनुसार अगले दिन फज्र की नमाज के बाद जलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा. यह जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जुमनी मस्जिद और भगवान बाजार पहुंचेगा, जहां सलात-व-सलाम पेश करने के बाद इसका समापन होगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन