सारण: मढ़ौरा में चहलूम को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल मढ़ौरा एसडीएम निधि राज, डीएसपी सविंदर कुमार दास व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के मढ़ौरा थाना परिसर में आगामी चहलूम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासन ने हुड़दंग मचाने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Saran News: सारण के मढ़ौरा थाना परिसर में आगामी चहलूम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज और डीएसपी सविंदर कुमार दास ने संयुक्त रूप से की.

विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से संवाद किया और पर्व को लेकर आवश्यक सुझाव लिये. प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की बात कही गयी.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने साझा की जानकारी

बैठक में मढ़ौरा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राज किशोर प्रसाद, बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर और अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी सुझाव एवं जानकारी साझा की.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों और अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा.

आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील

बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गयी. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

बैठक में आवरी पंचायत के मुखिया हरेश पासवान, ओल्हनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सोहराब, भाजपा के संजीव कुमार, जेडीयू नेता बलिराम सिंह सहित कई अन्य प्रबुद्ध नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन