गंडक नदी पुल परियोजना पर विवाद, ग्रामीणों ने उठाए जमीन अधिग्रहण पर सवाल

भूमिधारकों की बातें सुनते सांसद सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी
Saran News : सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी और एसडीओ निधि राज ने भूमिधारकों से कैंप में आवेदन व जमीन के कागजात जमा करने की अपील की, ताकि भू-अर्जन और मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके.
तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : सारण जिला के तरैया प्रखंड के चंचलिया पंचायत के चंचलिया दियारे में गंडक नदी पर पुल निर्माण को लेकर कार्य प्रारंभ होते ही भूमिधारकों ने उग्र रूप धारण किया. भूमिधारकों से बिना सहमति व बिना जमीन की मापी कराये पुल का निर्माण का कार्य शुरु किये जाने से आक्रोशितों लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया. इसकी सूचना पाकर शनिवार को दोपहर में महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, एसडीओ मढ़ौरा निधि राज चंचलिया दियारे पहुंची. भूमिधारकों व चंचलिया पंचायत के ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने बैठक किया. जिसमें जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के समक्ष भूमिधारकों ने एक – एक कर अपनी बातें रखी. भूमिधारकों का आरोप है कि तरैया अंचल कार्यालय व सीओ के द्वारा चंचलिया दियारे क्षेत्र के जमीन को टोपोलैंड के नाम पर पेचीदा बना दिया गया है.जबकि टोपोलैंड जमीन है तो रसीद कैसे कटता है.आवासीय जमीन का लगान अलग से हमलोग दे रहे है. पुल निर्माण व एप्रोच में लगभग 62 भूमिधारकों की जमीन पड़ रहा है.जिसमें 40 लोग अपनी जमीन की कागजात अंचल में जमा किये है. जबकि सीओ बोले कि 20 लोग अभी तक कागज जमा किये है.
जमीन अधिग्रहण पर आश्वासन, दस्तावेज जांच के बाद मिलेगा मुआवजा
भूमिधारकों को अंचल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने डीएम से मोबाइल पर बात कर इस समस्या के समाधान के लिए गांव में कैम्प लगाकर लोगों से कागजात जमा करने को बोला गया.ताकि कैम्प में लोग आसानी से जमा कर सकेंगे. उक्त कागजात को दुरुस्त कर के जिला स्तर पर डीएम व एसडीओ के साथ बैठक कर जमीन की मुआवजा की प्रक्रिया की जायेगी. इसके लिए एक तिथि निर्धारित की गयी. सांसद ने कहा कि आपकी निजी जमीन होगी तो किसी को ताकत नहीं है कि बिना मुआवजा दिये आपकी जमीन ले ले. जिनको कागज होगा उनको मुआवजा निश्चित रूप से मिलेगा.
सांसदों और अधिकारियों की बैठक में जमीन विवाद के समाधान पर बनी रणनीति
सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने पदाधिकारियों से कहा कि सबका आवेदन लिया जाये और निर्णय आपको नहीं देना है.जमीन की कागजात व आवेदन लेकर जांच कर फाइल तैयार करके वरीय पदाधिकारी को भेजा जाये. ताकि मुआवजा की प्रक्रिया शुरू हो. एसडीओ निधि राज ने कहा कि सभी भूमिधारक अपनी – अपनी जमीन का जो भी कागज है. अलग – अलग आवेदन के साथ कैम्प में जमा करे. जब रैयत चिंहित हो जायेगी. तब हम भू – अर्जन के लिए आगे भेजेंगे.जितनी जल्द कागज दीजिएगा उतना जल्द मुआवजा की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. भूमिधारकों, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी,एसडीओ निधि राज,सीओ पंकज कुमार सिंह, मुखिया नंदकिशोर साह, जिप सदस्य हरिशंकर सिंह, संजय सिंह, संजीव सिंह, सोनू सिंह, राकेश सिंह,शेखर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, कमला प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि,भूमिधारक व ग्रामीण उपस्थित थे.
Also Read : राजापाकर में नुक्कड़ नाटक के जरिए बैंकिंग सुविधाओं का संदेश, ग्राहकों को साइबर अपराध से बचने के बताए गए उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










