सारण: पानापुर के कोंध एवं भोरहा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 30 दिनों के भीतर आवेदनों के निष्पादन का आश्वासन

Author Nagendra ojha|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
शिविर में उपस्थित पदाधिकारी. आवेदन देते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

शिविर में उपस्थित पदाधिकारी. आवेदन देते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

सारण के पानापुर प्रखंड में कोंध एवं भोरहा पंचायत में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं को सुना गया और समाधान का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन

Saran News: पानापुर प्रखंड के कोंध एवं भोरहा पंचायत में मंगलवार को आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. कोंध पंचायत स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुशेंद्र पाल एवं जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर ने संयुक्त रूप से किया.

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

सहयोग शिविर में विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता, राजस्व समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं और आवेदन संबंधित विभागों को सौंपे.

सरकार का उद्देश्य त्वरित समाधान: जिलापार्षद

जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और सुलभ समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने लोगों से ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

पूर्व के सभी 20 आवेदनों का हुआ निष्पादन

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद पांडेय ने बताया कि पहले से प्राप्त 20 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त सभी नए आवेदनों का भी 30 दिनों के भीतर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

ये रहे उपस्थित

शिविर में बीडीओ आनंद पांडेय, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, कौशल किशोर सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


विज्ञापन
Nagendra Ojha

लेखक के बारे में

By Nagendra Ojha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन