फ्लैग मार्च के जरिये पुलिस ने दिया सुरक्षा का कड़ा संदेश

Updated at : 26 Mar 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लैग मार्च के जरिये पुलिस ने दिया सुरक्षा का कड़ा संदेश

नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाको मे पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान लोगो से चैत्र रामनवमी पर्व को शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी.

विज्ञापन

मशरक. नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाको मे पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान लोगो से चैत्र रामनवमी पर्व को शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी. डीएसपी मशरक संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में निकाली गयी फ्लैग मार्च मे मशरक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान, इसुआपुर थानाध्यक्ष कमल राम, तरैया थाना अध्यक्ष और पानापुर थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. पुलिस बल की सायरन वाले वाहनो की काफिला पूरे मशरक बाजार घुमी,और यह संदेश दिया कि किसी तरह की गलत हरकत बर्दाश्त नही होगी. मौके पर डीएसपी मशरक संजय कुमार सुधांशु ने रामनवमी पर्व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही, साथ ही सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पैनी नजर रखे जाने को कहा. उन्होने कहा कि किसी भी स्थिति में सड़क या सार्वजनिक मार्गों पर डीजे नहीं बजाने दी जायेगी. वही किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, फेक वीडियो या अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक, भड़काऊ या शांति भंग करने वाली पोस्ट की जानकारी पुलिस को दे .पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन