Chhapra News : प्रेमी ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर प्रेमिका को पिलाया, मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Chhapra News : प्रेमी ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर प्रेमिका को पिलाया, मौत

Chhapra News : थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में प्रेमिका की बेवफाई से आहत प्रेमी द्वारा होली की रात प्रेमिका को धोखे से कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

पानापुर. थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में प्रेमिका की बेवफाई से आहत प्रेमी द्वारा होली की रात प्रेमिका को धोखे से कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि तुर्की गांव निवासी गोलू कुमार का अपने ही गांव की पुतुल कुमारी के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी जब पुतुल के घरवालों को हुई तो दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था जिस कारण पुतुल ने गोलू से मिलना जुलना बंद कर दिया था. इस बीच पुतुल के परिजन उसकी शादी किसी दूसरे जगह तय कर दिए थे. जिस कारण गोलू नाराज चल रहा था. शुक्रवार की रात उसने प्रेम का वास्ता दे उसे जहर मिले कोल्डड्रिंक पिला दिया. रात करीब साढ़े दस बजे जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए पानापुर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया. परिजन उसे इलाज के छपरा ले जा रहे थे कि रास्ते मे उसकी मौत हो गयी. इस मामले में मृतका का मां गीता देवी में गोलू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन