सारण: मढ़ौरा में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

कार्यक्रम में शामिल मढ़ौरा बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर व अन्य
सारण के मढ़ौरा प्रखंड सभागार में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद युवाओं ने नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया.
Saran News: स्थानीय प्रखंड सभागार में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिषेक कुमार प्रभाकर ने की.
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया. इसके बाद प्रखंड सभागार में उपस्थित युवाओं और नागरिकों को ‘नशामुक्त भारत-नशामुक्त मढ़ौरा’ का संकल्प दिलाया गया.
नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण का आह्वान
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने हर प्रकार के नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ ली. वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और नशामुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है.
उन्होंने युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर समाज को जागरूक बनाने तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.
जनप्रतिनिधियों और जीविका दीदियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष संजय सिंह, जदयू जिला सचिव बीरेन्द्र गिरी, बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, नगर पंचायत के कर्मी तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दोहराया.
Also Read: बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











