सारण: पानापुर में छात्रों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, बीडीओ बोले- युवा ही विकसित भारत की नींव

कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ एवं अन्य
सारण के पानापुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत छात्रों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया.
Saran News: पानापुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पानापुर में रविवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना और नशामुक्ति अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया.
विकसित भारत के सपने को साकार करें युवा : बीडीओ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद पांडेय ने कहा कि नशामुक्त एवं जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए युवाओं, जनप्रतिनिधियों, जीविका समूहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा.
उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं.
परिवार और समाज को करें जागरूक : बीईओ
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) धीरेन्द्र प्रसाद ने छात्र-छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही सभ्य, स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है.
शिक्षक भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बीडीओ आनंद पांडेय, बीईओ धीरेन्द्र प्रसाद, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. अंजना कुमारी, रमेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.
Also Read: बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











