सारण के तरैया में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों में जलाए गए आशीर्वाद के दीप

Updated:
विज्ञापन

तरैया शिव मंदिर में पीएम के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दीप जलाकर जन्मोत्सव मनाते विधायक जनक सिंह व अन्य कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के तरैया में विधायक जनक सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में आशीर्वाद के दीप जलाए. उन्होंने पीएम के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.

विज्ञापन

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति व तरैया विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में विभिन्न मंदिरों में आशीर्वाद के दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. तरैया बाजार स्थित विशाल श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में विधायक जनक सिंह ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने भी दीप जलाए.

विज्ञापन

विभिन्न मंदिरों में जलाए गए दीप

विधायक के नेतृत्व में तरैया के अलावा पचौड़र, इसुआपुर, पानापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में भी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए. दीप जलाने के दौरान मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा. कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला.

तरैया शिव मंदिर में पीएम के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दीप जलाकर जन्मोत्सव मनाते विधायक जनक सिंह व अन्य कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

सेवा और जनकल्याण के संकल्प की बात

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाने की बात कही. विधायक जनक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मंदिरों में आशीर्वाद के दीप जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गयी.

उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामना और मंगलकामना व्यक्त करना है.

भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा मंडल सह 20 सूत्री अध्यक्ष मेवालाल सहनी, अनिल सिंह, उज्जवल सिंह, उपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन