सारण में 2400 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद, परसा में पिकअप चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

परसा में 2400 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद, चालक गिरफ्तार, पिकअप जब्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का धंधा थम नहीं रहा है. परसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन से 2400 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया है. इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अवैध कारोबार में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Bihar Liquor Ban: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में परसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उत्तिमपुर स्थित सुंदरी हॉस्पिटल के समीप एक पिकअप वाहन से करीब 2400 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया है. पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया. बरामद स्पिरिट 120 बड़े प्लास्टिक डब्बों में रखा गया था.

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कच्चे स्पिरिट की यह खेप पटना से अमनौर ले जाई जा रही थी.

गुप्त सूचना पर वाहन की तलाशी

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में कच्चे स्पिरिट की खेप ले जाई जा रही है. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तिमपुर में सुंदरी हॉस्पिटल के पास वाहन को रोककर जांच की. तलाशी के दौरान वाहन से करीब 2400 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद हुआ.

मौके से गिरफ्तार चालक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के टेंघारा गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है.

उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी

पुलिस ने कच्चा स्पिरिट, पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. गिरफ्तार चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, मामले में पिकअप वाहन के मालिक और चालक को भी प्राथमिकी में आरोपित किया गया है.

गिरफ्तार अशोक कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

सोनपुर एसडीपीओ ने की पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद सोनपुर एसडीपीओ सुमित आर्य भी परसा थाना पहुंचे. उन्होंने गिरफ्तार चालक से पूछताछ की तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कच्चा स्पिरिट कहां से लाया गया था और इसे अमनौर में किसे पहुंचाया जाना था.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

परसा पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन और अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read : संजय मिश्रा समेत बिहार के 4 फिल्मी सितारों को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 22 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन