सारण: पानापुर में ज्ञान गंगा जीके-जीएस प्रतियोगिता आयोजित, सूरज कुमार बने विजेता

पुरस्कार देते अतिथि
सारण के पानापुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहां में ज्ञान गंगा जीके-जीएस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. सूरज कुमार प्रथम, सुफिया प्रवीण द्वितीय और प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
Saran News: पानापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहां में ज्ञान गंगा जीके-जीएस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में भोरहां, जीपूरा, महम्मपुर, रामपुर रुद्र सहित दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रतियोगिता में सूरज कुमार ने प्रथम, सुफिया प्रवीण ने द्वितीय तथा प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर, भाजपा नेता सुरेंद्र पंडित तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती देवी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है मंच : रत्नेश कुमार भास्कर
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी प्रतियोगिताएं ही विद्यार्थियों को बड़े मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
कार्यक्रम में शिक्षक अभिमन्यु सिंह, प्रवीण कुमार ओझा तथा आयोजन समिति के सदस्य मोहम्मद वसीम, मिथलेश कुमार, आकाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











