सारण: मढ़ौरा में 597 लीटर अवैध देसी शराब नष्ट, 10 मामलों में जब्त हुई थी शराब

Updated:
विज्ञापन
शराब का विनष्टीकरण कराती हुई पुलिस व मजिस्ट्रेट  | Prabhat Khabar Network

शराब का विनष्टीकरण कराती हुई पुलिस व मजिस्ट्रेट

मढ़ौरा थाना परिसर में गुरुवार को 10 लंबित मामलों में जब्त 597 लीटर अवैध देसी शराब का प्रशासन की मौजूदगी में विनष्टीकरण किया गया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी.

विज्ञापन

Saran News: स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को विभिन्न मामलों में जब्त की गयी कुल 597 लीटर अवैध देसी शराब का विनष्टीकरण किया गया. राजस्व पदाधिकारी सुनील कुमार की मौजूदगी और उनकी देखरेख में शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. इस दौरान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी.

10 लंबित कांडों में जब्त हुई थी शराब

मढ़ौरा इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में जब्त की गयी शराब को न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया है. कुल 597 लीटर अवैध देसी शराब दस लंबित कांडों से संबंधित थी.

शराब विनष्टीकरण के दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नियमानुसार शराब को नष्ट किया गया.

अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने आम लोगों से भी अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सहभागिता से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी तरीके से रोक लगायी जा सकती है और नशामुक्त वातावरण बनाने में मदद मिलेगी.

मौके पर कई अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन