ePaper

कार्यालय की पंजियों का संधारण ठीक ढंग से करें : डीएम

Updated at : 03 Jan 2026 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यालय की पंजियों का संधारण ठीक ढंग से करें : डीएम

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला के सभी शाखाओं व कार्यालयों के प्रधान लिपिकों एवं नाजिर के साथ बैठक किया.

विज्ञापन

छपरा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला के सभी शाखाओं व कार्यालयों के प्रधान लिपिकों एवं नाजिर के साथ बैठक किया. कार्यालयों में कार्यसंस्कृति एवं कार्य पद्धति को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया. कार्यालयों में आगत एवं निर्गत पंजी का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. किस पत्र को किस संचिका में निष्पादित किया गया है, इसकी प्रविष्टि भी आगत पंजी में दर्ज करने को कहा गया. सभी प्रधान सहायक लिपिकवार लॉगबुक का संधारण सुनिश्चित करेंगे. न्यायालय, मानवाधिकार, लोकशिकायत, आरटीआइ आदि से संबंधित मामलों की अलग-अलग पंजी संधारित करने को कहा गया. सभी कार्यालयों में लिपिकों के बीच समानुपातिक कार्यभार का बंटवारा सुनिश्चित करने को कहा गया. कार्यालयों में संचिकाओं का रख रखाव व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने को कहा गया. सभी लिपिकों के कार्य टेबल पर उनका नेमप्लेट एवं उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सूची का प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा गया. सभी नाज़िर को कैशबुक का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने को कहा गया. बैंक स्टेटमेंट एवं कैशबुक ट्रांजेक्शन का प्रत्येक माह मिलान सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न लिपिकों से फीडबैक भी लिया. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के बाद पुनः फॉलो-अप बैठक की जायेगी जिसमें बैठक में दिये गये निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की जायेगी. बैठक में स्थापना उपसमहार्त्ता एवं विभिन्न शाखाओं,कार्यालयों के प्रधान लिपिक एवं नाजिर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन