NTA ने जारी किया JEE Main सेशन 2 रिजल्ट, 100 परसेंटाइल लाकर राजस्थान के 4 छात्रों ने किया कमाल

Updated:
विज्ञापन
JEE Main 2026 Session 2 Result

जेईई मेन परीक्षा रिजल्ट

JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार के रिजल्ट में राजस्थान के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन खास तौर पर चर्चा में है. राजस्थान के 4 स्टूडेंट्स 100 परसेंटाइल में आए हैं.

विज्ञापन

JEE Main 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है. एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इसे NTA की ऑफिशियल वेबासइट पर देख सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, jeemain.nta.nic.in.

राजस्थान के 4 स्टूडेंट्स ने किया कमाल

इस बार के रिजल्ट में राजस्थान के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन खास तौर पर चर्चा में है. राज्य के चार प्रतिभाशाली छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल कर टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. इन छात्रों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजस्थान के स्टूडेंट्स किसी से कम नहीं हैं.

दिल्ली से 3 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

राजस्थान से 4, दिल्ली से 3, महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 कैंडिडेट्स को टॉप स्कोर मिला है. तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा से 1-1 कैंडिडेट 100 परसेंटाइल में शामिल हुए हैं. परफेक्ट स्कोर पाने वालों में 24 जनरल कैटेगरी से है. एक कैंडिडेट जनरल ईडब्ल्यूएस और एक कैंडिडेट ओबीसी NCL से है. लेकिन 100 पर्सेंटाइल में एक भी महिला कैंडिडेट नहीं है.

कैसे चेक करें JEE Main 2026 रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • “JEE Main Session 2 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ डालें
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा
  • फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर लें

कब हुई थी जेईई मेन परीक्षा सेशन 2 की परीक्षा?

जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी. BE/BTech (पेपर 1) की परीक्षाएं 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को, जबकि BArch/Planning (पेपर 2) की परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को हुई थी.

यह भी पढ़ें- JEE मेन में 26 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल, देखें कट ऑफ लिस्ट

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola