आज दिल्ली जायेंगे सम्राट चौधरी, CM बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री
Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली जायेंगे. वहां पीएम मोदी से उनकी मुलाकात होगी. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी की मुलाकात पीएम मोदी से होगी. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही उन्होंने पीएमओ से मिलने का समय मांगा था.
Samrat Chaudhary: बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी एक्टिव मोड में हैं. इस बीच आज ही वे दिल्ली रवाना होने वाले हैं. दिल्ली में सीएम सम्राट की मुलाकात पीएम मोदी से होगी. जानकारी के मुताबिक, बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के व्यस्त होने की वजह से पीएमओ से सीएम सम्राट चौधरी को समय नहीं मिल पा रहा था. लेकिन अब समय मिलने पर सम्राट चौधरी सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.
आपके शहर में
15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने ली थी शपथ
सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ जेडीयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने भी शपथ लिया था. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के भी आने की चर्चा थी. लेकिन पीएम मोदी शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी से सीएम सम्राट चौधरी बिहार के विकास कार्यों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.
एक्टिव मोड में सीएम सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी सीएम बनते ही आम लोगों के बीच दिख रहे. वे जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुन रहे और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा था कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करें. इससे पहले सोमवार को सीएम सम्राट चौधरी जन आक्रोश महिला सम्मेलन में भी शामिल हुए थे.
महिलाओं को मिला सीएम सम्राट का समर्थन
महिला आरक्षण बिल को लेकर पटना में महिलाओं ने पदयात्रा की थी. इस दौरान महिलाओं को सीएम सम्राट का समर्थन मिला था. मंच से उन्होंने कहा था, एक-एक महिलाओं को बता देना चाहता हूं आपका भाई सम्राट चौधरी यहां खड़ा है. आपके लिए कोई भी असुरक्षा की स्थिति खड़ा करेगा तो पाताल से खींच लाऊंगा, उसको छोड़ नहीं सकता. साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राजद पर भी हमला बोला था.
Also Read: बिहार में हीटवेव की चेतावनी, 45 डिग्री तक तापमान चढ़ने की संभावना, IMD की एडवाइजरी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए