Saran News : नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 21 Apr 2025 5:06 PM
Saran News : छपरा प्रखंड के बहरौली पंचायत अंतर्गत देवरिया गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया.
मशरक. छपरा प्रखंड के बहरौली पंचायत अंतर्गत देवरिया गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष भक्तिभाव से यात्रा में शामिल हुए. गाजे-बाजे के साथ निकली यह कलशयात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए देवरिया तख्त घाट स्थित घोघारी नदी के तट तक पहुंची. यहां आचार्य डॉ हरे राम शास्त्री, उज्जवल शास्त्री, अभिजीत मिश्रा, धनंजय मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरण की रस्म पूरी की गयी. इसके बाद यात्रा श्रीनगर, बहरौली गांव होते हुए दुमदुमा शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारों के साथ पूजा-अर्चना की. इसके पश्चात कलशयात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा की गयी. कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय भक्तों द्वारा जगह-जगह फल व शीतल पेयजल के स्टॉल लगाये गये थे. इन स्टॉलों ने भी आयोजन को भक्ति और सेवा का रंग प्रदान किया. इस भव्य आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य मुखिया अजित सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद त्रिपाठी, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, नागेन्द्र सिंह, उदय सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, श्याम बिहारी सिंह, राकेश सिंह महंत, बच्ची देवी, रमिता देवी, गुड़िया देवी, मालती देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे. महायज्ञ का संचालन श्री श्री 108 श्री संत द्वारिका दास फलाहारी जी महाराज की अगुआई में किया जा रहा है. यज्ञ के प्रत्येक दिन शाम छह बजे से आठ बजे तक प्रवचन और रात्रि आठ बजे के बाद झांकी के साथ रामलीला का मंचन किया जायेगा. मुखिया अजित सिंह ने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन आसपास के हजारों ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है तथा आयोजन के शांतिपूर्ण संचालन हेतु पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील भी की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










