सारण: जेपी सेनानी 9 अगस्त से गांव-गांव चलाएंगे जनजागरण अभियान, 15 सूत्री मांगों को लेकर करेंगे भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

सारण जिला जेपी सेनानी मोर्चा ने 9 अगस्त 2026 से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया. सेनानियों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर बैठक में रणनीति बनायी.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिला जेपी सेनानी मोर्चा की बैठक विजय राय के टोला स्थित जेपी सेनानी रामायण जीवनदानी के आवास पर जिला अध्यक्ष आशुतोष भारती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि जेपी सेनानी 9 अगस्त 2026 से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में जनजागरण अभियान चलाएंगे.

15 सूत्री मांगों को लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे जेपी सेनानी

बैठक में जेपी सेनानियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया. मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है. जनजागरण अभियान के माध्यम से सरकार और आम लोगों तक उनकी मांगों को पहुंचाया जाएगा.

विधायकों के प्रति जताया आभार

बैठक में विधानसभा में जेपी सेनानियों की मांगों को उठाने के लिए छपरा विधायक छोटी कुमारी और मांझी विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू के प्रति आभार व्यक्त किया गया. वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी मांगों को सदन में उठाया जाना सराहनीय पहल है.

19 जुलाई की आमसभा में पारित हुआ था 15 सूत्री प्रस्ताव

जेपी सेनानी मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि 19 जुलाई को रिविलगंज में आयोजित जिलास्तरीय आमसभा में आशुतोष भारती को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया था. इसी आमसभा में जेपी सेनानियों की विभिन्न मांगों को लेकर 15 सूत्री प्रस्ताव भी पारित किया गया था.

समान सम्मान और सुविधाओं की मांग

जेपी सेनानियों ने सभी प्रमाणित और भूमिगत सेनानियों को समान सम्मान एवं सुविधा देने की मांग दोहरायी. इसके अलावा मृत सेनानियों की विधवाओं को योजना का लाभ देने, बिहार जेपी सेनानी सम्मान परिषद का गठन करने और भूमिगत सेनानियों को शीघ्र मान्यता देने की मांग की गयी.

वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने, बंद चीनी मिलों को चालू कराने और बेरोजगारों को भत्ता देने की मांग भी प्रमुखता से उठायी गयी.

रिविलगंज में पीपा पुल और बाढ़ के स्थायी समाधान की मांग

मोर्चा के सदस्यों ने रिविलगंज में सरयू नदी पर पीपा पुल का निर्माण कराने की मांग की. साथ ही छोटी नदियों को आपस में जोड़कर बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग भी दोहरायी गयी.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में रामायण जीवनदानी, हरे राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, गौतम जी, हरेंद्र गिरी, रतन श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, दिनेश जी, अजय तिवारी, मदन गोपाल सहित बड़ी संख्या में जेपी सेनानी मौजूद रहे.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
अयूब राजा

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन