लियो क्लब छपरा सारण ने राजेंद्र वाटिका में लगाये पांच फलदार पौधे

पौधारोपण करते सदस्य
लियो क्लब छपरा सारण ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट प्रकृति के तहत राजेंद्र वाटिका में पांच फलदार पौधे लगाये. शिक्षकों और विद्यार्थियों ने देखभाल का संकल्प लिया.
Saran News: लियो क्लब छपरा सारण की ओर से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट प्रकृति के तहत प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ स्थानीय जिला स्कूल परिसर स्थित राजेंद्र वाटिका में पांच फलदार पौधे लगाये गये. इस दौरान क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक
मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष विकास पटेल ने कहा कि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है.
पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया. क्लब के सदस्यों ने भी पौधों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े अभियान को आगे जारी रखने की बात कही.
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर लियो अध्यक्ष विकास पटेल, विशाल भास्कर, सचिव सुप्रीम, निखिल, मोनू, पंकज और सुल्ताना के अलावा जिला स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मनीष तिवारी, शिक्षक चंदन कुमार, संध्या कुमारी, विभा कुमारी, कार्यपालक अभियंता विश्वकर्मा पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











