रोटरी क्लब सारण की 53वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी, पुनीतेश्वर ने संभाली अध्यक्ष की कमान

कार्यक्रम को संबोधित करते अध्यक्ष
रोटरी क्लब सारण की 53वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी धूमधाम से हुई. पुनीतेश्वर ने अध्यक्ष और डॉ. अभिषेक हर्षवर्धन ने सेक्रेट्री की जिम्मेदारी संभाली.
Saran News: रोटरी क्लब छपरा की 53वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया. समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान नयी टीम ने जिम्मेदारी संभाली और क्लब की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की.
दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विभा भारती, आइपीपी रोटेरियन नवनीत कुमार, आउटगोइंग सेक्रेट्री राजीव कुमार शर्मा और एजी राजेश गोल्ड ने की. इसके बाद आउटगोइंग प्रेसिडेंट की ओर से मीटिंग कॉल टू ऑर्डर किया गया. राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा.
स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना पर आकर्षक वेलकम डांस की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.
पूर्व अध्यक्षों ने अतिथियों और सदस्यों को किया सम्मानित
पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन इंजीनियर अमरेश कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया. इसके बाद क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों ने अतिथियों, स्पाउस और रोटरी सदस्यों को सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया.
रोटरी क्लब छपरा के इतिहास पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. मृदुल कुमार शरण और आइपीपी नवनीत कुमार ने विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं, आउटगोइंग सेक्रेट्री राजीव कुमार शर्मा ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की.
पुनीतेश्वर ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
कॉलर एक्सचेंज के बाद संजीव सिंह ने इनकमिंग प्रेसिडेंट पुनीतेश्वर का परिचय कराया. वहीं, डॉ. पार्थसारथी गौतम ने इनकमिंग सेक्रेट्री डॉ. अभिषेक हर्षवर्धन का परिचय कराया.
नये अध्यक्ष पुनीतेश्वर ने अपने संबोधन में सेवा और समर्पण के साथ रोटरी क्लब छपरा को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया. उन्होंने अपनी नयी टीम का परिचय भी कराया.
2026-27 का इयर प्लानर प्रस्तुत
नये सेक्रेट्री डॉ. अभिषेक हर्षवर्धन ने वर्ष 2026-27 का इयर प्लानर प्रस्तुत किया. इसमें क्लब की आगामी गतिविधियों और सेवा कार्यों की रूपरेखा रखी गयी.
इस अवसर पर चार नये सदस्यों परमेंद्र रंजन सिंह, प्रिया पुनीत, प्रिया श्रीवास्तव और अपर्णा मिश्रा को रोटरी क्लब में शामिल किया गया.
क्लब की पत्रिका का हुआ लोकार्पण
समारोह में करुणा सिन्हा के हाथों क्लब की पत्रिका का लोकार्पण भी किया गया. कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीके सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसके बाद सार्जेंट एट आर्म्स की रिपोर्ट के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश प्रसाद सिंह ने किया.
Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











