Saran News : धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जन्मोत्सव, जुटे लोग
Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 13 Apr 2025 5:10 PM
Saran News : शहर के रावल टोला स्थित भाजपा नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह के निजी कार्यालय पर उनके नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.
छपरा. शहर के रावल टोला स्थित भाजपा नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह के निजी कार्यालय पर उनके नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. जन्मोत्सव की शुरुआत वीर हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया. इसके अलावा वीर पुरुष मेवाड़ केसरी महाराणा सांगा जी की जयंती भी मनाया गया. उपस्थित लोगों ने हनुमानजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की और सुख शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही लोगो ने मेवाड़ केसरी के तैल चित्र पर भी फूलों का माला पहनाकर पुष्प अर्पित किया. इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि आज सैकड़ों लोगों के उपस्थिति में वीर हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है. इसके अलावा वीर पुरुष मेवाड़ केसरी महाराणा संग्राम सिंह जी(राणा सांगा) का भी जयंती मनायी गयी. राणा सांगा के बारे में सपा नेता की अमर्यादित टिप्पणी पर राणा यशवंत ने कहा कि अब हिंदू समाज के महापुरुषों पर कोई भी अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता बल्कि अपने महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर ऐसे जातिवादी मानसिकता के संकीर्ण लोगों को सनातनी समाज एकजुट होकर ऐसे निज प्रकृत के लोगों को सबक सिखाने का काम कर रहा हैं. क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सभी सनातनी एकता के सूत्र में मजबूती के साथ जुड़े हुए हैं. इस अवसर पर सुनील कुमार सिन्हा, राज किशोर मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, विकाश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, मनु कुमार सिंह, लोचपा नेता प्रशांत सिंह, धनंजय सिंह, अभिमन्यु सिंह, जोगिंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रीता देवी, सरस्वती देवी, भाजपा नेत्री राज कुमारी देवी, शैल देवी, आकाश कुमार, अधिवक्ता रविकांत सिंह, विश्वजीत सिंह, विवेक गुप्ता, अंगद सिंह, समाजसेवी विकेश बिहारी समेत सैकड़ों जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










