ePaper

Saran News : सारण जिला भाजपा पूर्वी क्षेत्र ने संगठन का किया विस्तार, कई पदाधिकारी मनोनीत

Updated at : 20 Sep 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : सारण जिला भाजपा पूर्वी क्षेत्र ने संगठन का किया विस्तार, कई पदाधिकारी मनोनीत

भारतीय जनता पार्टी सारण पूर्वी के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है.

विज्ञापन

छपरा. भारतीय जनता पार्टी सारण पूर्वी के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. जिन प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है उनमें अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक त्रिलोकी शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. राजकुमार चौबे, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ दीनानाथ पांडेय, विधि प्रकोष्ठ ब्रजमोहन शर्मा, चुनाव आयोग प्रकोष्ठ मनोज कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रो. हरेंद्र सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ वरुण प्रकाश, वाणिज्य प्रकोष्ठ मनोज कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ मुकेश कुमार सिंह, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रो. कमल किशोर सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अखिलेश्वर कुमार सिंह, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदीप सौरभ, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ प्रियदर्शी संतोष, पंचायती राज प्रकोष्ठ ओमप्रकाश सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ अनुरंजन कुमार, नमामि गंगे प्रकोष्ठ सुनील दुबे, चुनाव प्रबंधन दिलीप कुमार सिंह, चुनाव प्रचार प्रसार शांतनु सिंह, प्रोफेशनल प्रकोष्ठ संतोष कुमार सिंह, एमएसएमई प्रकोष्ठ पंकज राय, नगर निकाय प्रकोष्ठ हेमंत राज, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रकोष्ठ नीतू सिंह और आरटीआइ प्रकोष्ठ मनोज उपाध्याय शामिल हैं. मीडिया प्रभारी जयकिशोर सिंह और प्रवक्ता के रूप में प्रकाश रंजन निक्कू को मनोनीत किया गया है. मोर्चा अध्यक्षों में एसटी मोर्चा संदीप कुमार शाह और विभिन्न मोर्चा प्रभारियों में युवा मोर्चा राजीव कुमार सिंह, महिला मोर्चा अनु सिंह, किसान मोर्चा बलिराम तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा कृष्णा राम, ओबीसी मोर्चा दयानंद चौहान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जयशंकर बैठा, अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार राजू सिंह का नाम शामिल है. यह जानकारी कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन