Encounter In Bihar: सम्राट के गृह मंत्री बनते ही 10 दिन में दूसरा एनकाउंटर, छपरा में अपराधी नंदकिशोर राय को पुलिस ने मारी गोली

एनकाउंटर के बाद छपरा में बिहार पुलिस
Encounter In Bihar: छपरा में पुलिस और कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. हत्या का आरोपी शिकारी राय पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया गया और पुलिस की सुरक्षा में उसका इलाज जारी है.
Encounter In Bihar: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय और पुलिस टीम के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. मौके पर हुई गोलीबारी में हत्या के आरोपी शिकारी राय के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. घायल अवस्था में उसे एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उसका इलाज जारी है.
छपरा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हुई थी हत्या
रविवार दोपहर छपरा के तेलपा में एक व्यक्ति की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद गठित SIT टीम बिशनपुर इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस को देखते ही शिकारी राय ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ीं. फायरिंग की इस घटना में एक ASI भी घायल हो गए. उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
एसएसपी कुमार आशीष ने क्या कहा?
एसएसपी कुमार आशीष के अनुसार, शिकारी राय के पास से दो पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. उसने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह शनिवार की हत्या में शामिल था. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और साथियों की तलाश में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










