छपरा में अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Saran News: Successful Organization of Under-11 Chess Tournament in Chapra

फोटो-विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि

छपरा.जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में छपरा शतरंज अकादमी परिसर में जिला अंडर-11 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया.

विज्ञापन

देवांश व रित्वि रानी बनी विजेता

Saran News: छपरा.जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में छपरा शतरंज अकादमी परिसर में जिला अंडर-11 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया.प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नन्हे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.प्रतियोगिता का संचालन सीनियर नेशनल आर्बिटर सागर कुमार व जिले के वर्तमान चैंपियन खिलाड़ी प्रेम कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ.खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर बेहतरीन रणनीति, धैर्य और खेल कौशल का परिचय दिया.

अंडर-11 ओपन वर्ग में देवांश कुमार ने प्रथम तथा मुकुंद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.वहीं बालिका वर्ग में रित्वि रानी विजेता बनीं तथा अव्या कृष्णा ने द्वितीय स्थान हासिल किया.प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.समापन समारोह में छपरा जिला शतरंज संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अरविंद कुमार सिंह ,सहायक सचिव सागर कुमार ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया.संघ के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ALSO READ: ब्रेकिंग न्यूज : मढ़ौरा में नाला निर्माण में धांधली पर फूटा लोगों का गुस्सा, काम रोका

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन