Chhapra News : प्रमंडलस्तरीय मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज प्रतियोगिता में अमित प्रियांशु की टीम ने मारी बाजी
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 04 Apr 2025 10:08 PM
Chhapra News : सारण जिला प्रशासन की मेजबानी में शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और एक्स्ट्रा सी के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 का प्रमंडलस्तरीय क्विज प्रतियोगिता छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया.
छपरा. सारण जिला प्रशासन की मेजबानी में शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और एक्स्ट्रा सी के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 का प्रमंडलस्तरीय क्विज प्रतियोगिता छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार के स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था और यह पूरी तरह से खेल और खिलाड़ियों के बारे में था. प्रतियोगिता की शुरुआत जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी. उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी अमन समीर, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल और सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी ने उपस्थित होकर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की. जिलाधिकारी ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी में एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों के रूप में कुछ न कुछ हुनर होना चाहिए, जिससे वह भविष्य में बेहतर स्थान हासिल कर सके. केवल किताबी ज्ञान से बहुत कुछ नहीं प्राप्त किया जा सकता.
तीन जिलों के आठ प्रतिभागी दलों ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता में सारण प्रमंडल के तीन जिलों के कुल 8 प्रतिभागी दलों ने भाग लिया. यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर आयोजित की गयी थी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बघौरा (सीवान) के अमित कुमार प्रसाद और प्रियांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं कन्या मध्य विद्यालय अमनौर के आदर्श कुमार और आकांक्ष कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. विशेश्वर सेमिनरी इंटर कॉलेज के आकाश कुमार और वैभव कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. ये विजेता प्रतिभागी अब सारण प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










