सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जिला पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया. उन्होंने जर्जर हिस्सों की मरम्मत और अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए, ताकि कार्यशैली में सुधार आ सके.

विज्ञापन

Saran News: जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव और कार्यशैली को बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, विभागीय कार्यों की प्रगति और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए.

जर्जर हिस्सों की होगी मरम्मत, भवन प्रमंडल को जांच का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण हिस्सों का भी अवलोकन किया. उन्होंने तत्काल भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बुलाकर भवन की तकनीकी जांच कराने और आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि कार्यालय का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में होना चाहिए, ताकि अधिकारी और कर्मी बेहतर तरीके से कार्य कर सकें.

फाइलों और अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव पर जोर

कार्यालय में रखे अभिलेखों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रधान सहायक की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण फाइलों और अभिलेखों का व्यवस्थित वर्गीकरण, सूचीकरण और सुरक्षित संधारण सुनिश्चित किया जाए. वहीं जिन अभिलेखों और दस्तावेजों की उपयोगिता समाप्त हो चुकी है, उनका नियमानुसार शीघ्र निष्पादन कराया जाए.

लंबित पत्रों और विभागीय मामलों का समय पर करें निष्पादन

जिलाधिकारी ने विभागीय पत्रों के समयबद्ध निष्पादन, लंबित पत्राचार के त्वरित अनुपालन और अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने कहा कि कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बनाए रखना जरूरी है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा.

पंचायत सचिवों पर लंबित मामलों की भी हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पंचायत सचिवों के विरुद्ध लंबित विभागीय कार्यवाहियों की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा कि पंचायत राज विभाग की योजनाओं और सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब कार्यालय व्यवस्था मजबूत हो और अभिलेख प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जाए.

कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश

डीएम ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करने का निर्देश दिया. साथ ही निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने को कहा.

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


विज्ञापन
संजय भारद्वाज

लेखक के बारे में

By संजय भारद्वाज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन