सारण पुलिस में पीएसएम पोर्टल के बेहतर संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला, एसपी ने दिए समयबद्ध उपयोग के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सारण पुलिस सभागार में PSM पोर्टल के प्रभावी संचालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पोर्टल के सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया. एसपी ने पोर्टल के उपयोग में जिम्मेदारी, समयबद्धता और शुद्धता पर जोर दिया.

विज्ञापन

Saran Police PSM Portal Training: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में गुरुवार को सारण पुलिस सभागार में पीएसएम पोर्टल के प्रभावी संचालन और उपयोग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पोर्टल के सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना था.

सभी थानाध्यक्ष और आईटी पदाधिकारी हुए शामिल

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में किया गया. इसमें जिले के सभी थानाध्यक्ष, पीएसएम नोडल पदाधिकारी, आईटी पदाधिकारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए.

पोर्टल के मॉड्यूल और तकनीकी पहलुओं की दी गई जानकारी

कार्यशाला के दौरान पीएसएम पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल, डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, रिपोर्टिंग प्रणाली और पोर्टल के प्रभावी संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को पोर्टल के उपयोग के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी भी दी. साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

एसपी ने जिम्मेदारी और शुद्धता के साथ पोर्टल उपयोग का दिया निर्देश

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पीएसएम पोर्टल का उपयोग पूरी जिम्मेदारी, समयबद्धता और शुद्धता के साथ सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि पोर्टल के प्रभावी उपयोग से पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, तकनीकी दक्षता और कार्य संस्कृति को और मजबूत किया जा सकता है.

तकनीक से पुलिसिंग को बनाया जाएगा और सशक्त

एसपी ने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस व्यवस्था को अधिक सशक्त, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जा सकता है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग अपने कार्यों में करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


विज्ञापन
अयूब राजा

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन