Saran News : भव्या कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी पीएचसी व सीएचसी की निगरानी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : भव्या कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी पीएचसी व सीएचसी की निगरानी

Saran News : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से छपरा जिले में नयी पहल की गयी है.

विज्ञापन

छपरा. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से छपरा जिले में नयी पहल की गयी है. जिले के सभी 20 ब्लॉकों में अब कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना कर दी गयी है. इससे मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी और बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा. इस संदर्भ में भव्या के जिला कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूरी तरह सजग है और आमजन तक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि अब जिले के प्रत्येक प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में भव्या का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इन केंद्रों से सीधे जिला मुख्यालय स्थित मुख्य कंट्रोल सेंटर के अधिकारी निगरानी रख सकेंगे. अब तक केवल छपरा के सदर अस्पताल स्थित एकमात्र कंट्रोल रूम से जिले के सभी ब्लॉकों की निगरानी की जाती थी. लेकिन अब प्रत्येक ब्लॉक में स्थानीय कंट्रोल रूम की व्यवस्था हो जाने से यह प्रक्रिया कहीं अधिक प्रभावी और त्वरित हो गयी है. इसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा, क्योंकि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर दी जा रही सुविधाओं की तत्काल समीक्षा और सुधार संभव हो सकेगा. नयी प्रणाली के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का रियल-टाइम डेटा रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या असुविधा की तुरंत जानकारी मिल सकेगी. इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन