सारण के नगरा प्रखंड प्रमुख बनीं मालती देवी, उप प्रमुख पद पर संजय कुमार उपाध्याय ने दर्ज की जीत

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन. नगरा प्रखंड कार्यालय में निर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख अपने समर्थक के साथ | Prabhat Khabar Network

नगरा प्रखंड कार्यालय में निर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख अपने समर्थक के साथ

सारण के नगरा प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया है. मालती देवी को प्रखंड प्रमुख और संजय कुमार उपाध्याय को उप प्रमुख चुना गया है. यह चुनाव अफौर पंचायत के प्रतिनिधियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है.

विज्ञापन

Saran News: नगरा प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. चुनाव में मालती देवी प्रखंड प्रमुख तथा संजय कुमार उपाध्याय उप प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

प्रमुख पद पर मालती देवी को मिली जीत

प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में मालती देवी को 10 मत प्राप्त हुए, जबकि निवर्तमान प्रमुख अमरपति देवी को 5 मत मिले. इसके साथ ही मालती देवी ने स्पष्ट बहुमत के साथ प्रखंड प्रमुख का पद अपने नाम कर लिया.

उप प्रमुख पद पर संजय कुमार उपाध्याय विजयी

उप प्रमुख पद के चुनाव में संजय कुमार उपाध्याय को 11 मत मिले, जबकि पूर्व उप प्रमुख शारदा देवी को 4 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ संजय कुमार उपाध्याय उप प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए.

अफौर पंचायत के खाते में गए दोनों शीर्ष पद

नगरा प्रखंड में कुल 10 पंचायतों के 15 पंचायत समिति सदस्य हैं. इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि प्रमुख और उप प्रमुख दोनों पद अफौर पंचायत के प्रतिनिधियों के खाते में गए. पंचायत के दो बीडीसी सदस्यों का दोनों शीर्ष पदों पर निर्वाचित होना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा.

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. मतदान और मतगणना के दौरान पूरे प्रखंड कार्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई.

कई प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

चुनाव के दौरान अपर समाहर्ता शिवकुमार पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, नगरा बीडीओ अनुभव कुमार, गड़खा बीडीओ, जलालपुर एवं बनियापुर के राजस्व पदाधिकारी, दंडाधिकारी के रूप में बीईओ विष्णु कुमार, नगरा थानाध्यक्ष अभिनंद यादव, खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन