सारण: स्वर्गीय बच्ची देवी को 26 जुलाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि, नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
फोटो, बैठक में शामिल सदस्य  | Prabhat Khabar Network

बैठक में शामिल सदस्य

सारण में दधीचि देहदान समिति ने दिवंगत बच्ची देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक बैठक आयोजित की. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है. कई विशिष्ट अतिथि इस सभा में शामिल होंगे.

विज्ञापन

सारण: दधीचि देहदान समिति, छपरा की एक महत्वपूर्ण बैठक सामाजिक कार्यकर्ता धर्मनाथ पिंटू के आवास पर आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य अपना नेत्रदान करने वाली शिव बाजार निवासी स्वर्गीय बच्ची देवी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना था.

कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में समिति के सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. विशेष रूप से बिहार दधीचि देहदान समिति से आने वाले विशिष्ट अतिथियों के स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया.

कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

समिति ने बताया कि 26 जुलाई को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, दधीचि देहदान समिति के राष्ट्रीय महासचिव पद्मश्री विमल जैन, वरीय उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. सुभाष प्रसाद सहित समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे.

नेत्रदान और देहदान के प्रति जागरूकता पर जोर

बैठक में समाज में देहदान, नेत्रदान और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया. समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को अंगदान और नेत्रदान के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन